पुरुषों और महिलाओं की आज के समय में सबसे बड़ी समस्या उनके बाल झड़ना है। पुरुषों की यह समस्या ज़्यादातर आनुवंशिक होती है, मतलब जिनके माता पिता को यह समस्या होती है उनके बच्चों को भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं महिलाओं के बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण रासायनिक उत्पादों का नियमित रूप से उपयोग करना है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले खूबसूरत दिखने की ज़्यादा चाह होती है, इसी वजह से महिलाएं अपने बालों पर कलर करवाती रहती हैं। इन केमिकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट प्रोडक्ट्स का नियमित रूप से उपयोग करने के कारण महिलाओं के बाल कमज़ोर हो जाते हैं। रात में पूरी नींद न ले पाना और अनियमित दिनचर्या भी बाल झड़ने की समस्या को आमंत्रित करता है।
आइये आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनके उपयोग करने से न सिर्फ आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे, साथ ही साथ आपके बाल मज़बूत और घने भी हो जाएंगे।
जैतून का तेल
जैतून का तेल कुदरत का दिया हुआ एक ऐसा पदार्थ है, जो मनुष्य के शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बालों के लिए भी जैतून का तेल काफी लाभकारी होता है। अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है, तो जैतून के तेल को अच्छे से गरम कर के उसमें थोड़ी सी शहद और दाल चीनी पाउडर मिला लें। जब इसका मिश्रित लेप बन जाये तो नहाने के आधे घंटे पहले इस लेप को बालों पर लगायें। यह नुस्खा आपके बालों को न सिर्फ झड़ने से रोकेगा बल्कि मज़बूती भी प्रदान करेगा।
कच्चे पपीते का लेप
पपीता न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है बल्कि यह शरीर की कई बीमारियों के लिए भी बेहद लाभदायक है। पपीते में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे कैरोटीन, विटामिन सी, फ्लैवोनॉइड्स (flavonoids) और एंटीऑक्सीडेंट आदि। अगर आपके बालों में रुसी (dandruff) है, तो आपको कच्चे पपीते का लेप बना कर 15 मिनट तक बालों में लगाना चाहिए। इससे बालों में होने वाले रुसी (dandruff) से आपको छुटकारा मिलेगा।
अलसी के बीज
अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है और बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए आप अलसी के बीजों का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं। हर रोज़ सुबह अलसी के बीजों का पानी के साथ सेवन करें और अलसी के बीजों का पाउडर बना कर हर सब्जियों की सलाद में डाल कर इसे खाएं। आप अलसी के बीज का तेल भी बालों पर लगा सकते हैं।
अंडे का लेप
अंडों को बालों के लिए सबसे ज्यादा सहायक पदार्थ बताया जाता है। बालों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अंडा बहुत लाभदायक होता है। अंडे में कई लाभकारी पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड। अंडे के अंदर के पीले हिस्से में 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाइये और उसका अच्छी तरह से लेप बना लीजिये फिर उसे अपने बालों में 1 घंटे तक लगा कर रखिये। बालों से जुड़ी काफी समस्या इस नुस्खे से हल हो जाती है।
शहद और नींबू का रस
शहद और नींबू के रस को अच्छे से मिश्रित कर इसका पेस्ट बनाएं और इसको बालों में लगाएं।
हफ्ते में एक दिन यह नुस्खा ज़रूर अपनाएं। इससे आपके बाल मजबूत और स्वस्थ बने रहेंगे।
एलोवेरा
बालों का झड़ना, सफ़ेद होना, रूखापन और रुसी (dandruff) जैसी समस्याओं के लिए एलोवेरा वरदान के समान है। एलोवेरा में सैपोनिन, एंजाइम, मोनो तत्व होते हैं| एलोवेरा जूस में नारियल, दूध और तेल मिलाएं और इसका पेस्ट तैयार कर बालों में लगायें। बालों से जुड़ी ज़्यादातर समस्या इससे हल हो सकती है।
नारियल का दूध
नारियल के दूध में ज़रूरी फैट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो बालों की लम्बाई को बढ़ाने और उन्हें घना करने के लिए कारगर सिद्ध होते हैं। अगर आप नारियल के दूध को नियमित रूप से बालों पर लगायेंगे तो आप जल्दी ही इसका अच्छा परिणाम देख सकते हैं। नारियल के दूध को बनाने के लिए आपको नारियल का सफ़ेद हिस्सा अच्छी तरह से पीसना होगा और उस में थोड़ा पानी मिला कर, उसे छलनी से छानना होगा। अगर आपके बाल बहुत अधिक मात्रा में झड़ते हों तो नारियल के दूध में थोड़ी काली मिर्च भी मिला सकते हैं। इसका नियमित उपयोग करने से आपको अपने बालों से जुड़ी समस्या से राहत मिलेगी।
दही और बेसन
दही झड़ते बालों को रोकने के लिए बेहद उपयोगी होता है। दही में नींबू निचोड़ कर इसको बालों में लगाने से बाल मुलायम होते हैं। अगर आपके बाल भी अधिक झड़ते हैं तो आप दही में नींबू और अंडा मिला कर बालों में लगा सकते हैं। स्नान के आधे घंटे पहले दही में नींबू का रस मिलाकर इसे बालों में लगायें और आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। आपको इसका असर तुरंत देखने को मिलेगा।
मेहंदी
महिलओं को अपने बालों से खासा लगाव होता है। वह हमेशा चाहती हैं की उनके बाल खूबसूरत और मजबूत बने रहें और इसलिए वह अपने बालों में कलर करना भी पसंद करती हैं। लेकिन हम आपको बता दें की बालों के कलर में अधिक मात्रा में रासायनिक तत्व होते हैं, जो बालों को खराब कर देते हैं। इन रासायनिक तत्वों से बाल हमेशा के लिए जड़ से खराब हो सकते हैं और आपको बाल झड़ना, रुसी होना जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने बालों में रासायनिक कलर से बेहतर है की मेहंदी का उपयोग करें। मेहंदी में अंडा फोड़ कर डालें और फिर अपने बालों में लगायें।
चुकंदर
चुकंदर में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम होता है। चुकंदर का सेवन नियमित रूप से हर रोज़ करें, यह शरीर से जुड़ी काफी समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। बालों से जुड़ी समस्याएं भी चुकंदर के सेवन करने से दूर होती है। चुकंदर के पत्तो को उबालकर, पत्तो को पानी से अलग कर दें। फिर उसी पानी में थोड़ी सी मेहंदी डाल कर बालों पर लगायें। इससे बाल स्वस्थ और मज़बूत बने रहेंगे।
Add Comment