सलमान खान की शादी का इंतज़ार उनके परिवार वालों के अलावा लगभग पूरे भारत को ही है। सलमान के जीवन में कई लड़कियां आई और चली गयी लेकिन सलमान किसी के साथ शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। कई सालों में सबसे ज्यादा पुछे जाने वाले सवालों में यह सवाल सबसे ऊपर रहा की ‘सलमान की शादी कब होगी’? खुद सलमान से यह सवाल कई बार पूछा जा चुका है, लेकिन सलमान इस पर खुल कर कभी नहीं बोले। उन्होने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब देते हुए यह ज़रूर बोला था की ‘पहले मुझे ऐसा लगा था की मेरी शादी हो जाएगी लेकिन नहीं हुई और अब जब तक मैं अपने ऊपर चल रहे केस (मुंबई – हिट एंड रन और जोधपूर – काला हिरन) जीत नहीं जाता तब तक मैं शादी नहीं करूँगा’। तो आइये जानते हैं अचानक सलमान को यह कौन सी लड़की मिल गई जिसका सलमान ने पूरी दुनिया के सामने खुले आम अपने ट्विटर पर ऐलान कर दिया।
सलमान के ट्विटर पर मैसेज शेयर किया ‘मुझे लड़की मिल गयी है’ जिसके चलते संपूर्ण सिने जगत और सलमान के चाहने वालों के बीच हड़कंप मच गया। कयास यह भी लगाए जाने लगे की जिस लड़की के बारे में सलमान ने ट्वीटर पर ऐलान किया है वो उनकी कोई पुरानी गर्लफ्रेंड तो नहीं ? तो आइये जानते हैं की क्या है इस ट्वीट के पीछे की सच्चाई?
Mujhe ladki mil gayi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 6, 2018
क्या लौट आई हैं कटरीना कैफ?
अगर बात करें सलमान के ट्वीट की तो हो सकता है यह अपने पुराने प्यार कटरीना के लिए हो। सलमान और कटरीना का रिश्ता किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। सलमान ही कटरीना को साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में ले कर आये थे। यह दोनों काफी लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहे। यही नहीं इनका रिश्ता लगभग शादी की देहलीज तक भी पहुँच गया था लेकिन फिर यह दोनों अलग हो गये। इन दोनों की अलग होने की असल वजह तो लोगों को नहीं पता लेकिन इस बात पर कई लोगों का कहना था की सलमान के गुस्से वाले व्यवहार के कारण कटरीना ने उनसे दूरी बना ली। कटरीना ने फिर अपने नये रिलेशनशिप की शुरुआत रनवीर कपूर के साथ की लेकिन कुछ समय साथ रहने के बाद कटरीना और रनवीर भी अलग हो गये। कटरीना हाल ही में सलमान की ज़िन्दगी में फिर वापस आती हुई नज़र आ रही हैं। इन दोनों ने साथ में 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है में काम किया। इस दौरान इनकी नजदीकियों के किस्से भी सुनने में आयें हैं। शायद यह भी हो सकता है की सलमान का पुराना प्यार वापस उनकी जिंदगी में आ गया हो।
कहीं लूलिया वंतूर की तरफ तो नहीं है इशारा?
लूलिया वंतूर कोई अभिनेत्री नहीं बल्कि रोमानिया की एक बेहद खूबसूरत टी.वी एक्टर, मॉडल प्रेसेंटर और अभिनेत्री हैं। सलमान को लूलिया के बारे में इन्टरनेट पर पता चला था। सलमान ने लूलिया का गाना सुन कर हिमेश रेशम्मिया को इसके बारे में जानकारी दी और उन्ही के कहने पर लूलिया ने हिमेश के साथ एक एल्बम में काम भी किया है। सलमान और लूलिया को बहुत बार एक दूसरे के साथ देखा जा चूका है और कई बार इन दोनों की नजदीकियों के चर्चे भी सामने आये हैं।
खोदा पहाड़ निकला चूहा
Nothing to worry na @aaysharma ki film #Loveratri ke liye ladki mil gayi Warina, Toh dont worry na be happy na pic.twitter.com/uetTpUKRdi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 6, 2018
सलमान खान के मज़ाकिये और चुलबुले अंदाज से कौन वाकिफ़ नहीं है। यही अंदाज आज फिर उनके ट्विटर अकाउंट पर देखने को मिला। सलमान ने एक ओर तो यह ट्वीट करके की ‘मुझे लड़की मिल गई’, पूरे सिने जगत में हड़कंप मचा दिया वहीँ थोड़ी देर बाद इस राज़ से पर्दाफाश करते हुए यह भी बताया की दरअसल ‘लड़की उन्हें खुद के लिए नहीं बल्कि सलमान के बहनोई ‘आयुष शर्मा’ की डेब्यू मूवी ‘लवरात्रि’ के लिए मिली है। इस बार फिर चुलबुल पाण्डे ने अपने चुलबुले अंदाज से सबको डरा दिया। इस ट्वीट का भले ही सलमान की शादी से कोई सीधा वास्ता हो न हो परन्तु एक प्रश्न जो उनके चाहने वालो के बीच फिर से आकर खड़ा हो गया की – ‘आखिर सलमान की शादी होगी कब’?
Add Comment