केसा हो अगर आपको एक ऐसी जगह पर जाने का मौका मिले जो आपको पूरा एक सदी पीछे ले जाए वो भी अपने ही देश में।
भूमध्यसागरीय शैली में बने घर, स्ट्रीट पर बानी बेकरी, चारो तरफ हरियाली और बॉलवर्ड। हर घर पर लगी सफेद-फ़्रेम वाली खिड़कियां जगह जगह बने बगीचों से विभिन्न प्रकार के फूलो की खुसबू और रॉयल और फैंसी से घोडा गाड़ी और फ्रेंच व्यंजनों की सुंगध, समुद्र तट टहलते हुए जोड़े और या फिर चर्च की घंटी की आवाज।
ये नजारा होता है फ्रांस के ज्यादातर शहरो का। हाँ लेकिन ये सारे अनुभव लेने के लिए आपको फ्रांस जाने की जरुरत नहीं है क्योकि हमारे देश में भी फ्रांस का अनुभव कराने के लिए मिनी फ्रांस है न।
दो अलग अलग जीवन शैली वाला एक शहर जो आपको एहसास करता है कि आप एक अलग ही दुनिया में हैं, और ये देश का पॉन्डचेरी शहर है जो अपने आकर्षण से हर साल हजारो देश और विदेश के हजारो शैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है।
अंग्रेजो से पहले पॉन्डचेरी पर कई सालो तक डच और पुर्तगालो ने शासन किया यही वजह है कि इसकी बनाबट, रेहेन-सहन और कल्चर भारतीय और फ्रैंच शैली का एक बेहतरीन मिश्रण है।
1. BEACHES
पांडिचेरी की भव्यता में जो सबसे पहले जोड़ा जाता है, वो है इसका समुद्र तट , यहाँ शाम को कैंप में कैंडल की रौशनी के बीच , खाने और मौज मस्ती करने और गुलाबी ठंढ के साथ चमकदार सड़कों की चमक आपको रोमांचित कर देगी , भारत के अन्य समुद्र तटों के विपरीत,ये बहुत साफ और अच्छी तरह देखभाल किये जाने वाले समुद्री तट है।
2.खाना-पीना
पॉन्डचेरी का खान पान भारतीय और फ्रैंच कल्चर का एक बेहतरीन मिश्रण है। स्ट्रीट पर कई रेस्त्रा की लम्बी चैन है जो दुनियाभर के प्रसिद्ध व्यंजन परोशने के लिए जाने जाते है। साथ ही आप साउथ इंडियन और मुँह में पानी ला देने वाले सी फ़ूड का आनंद भी ले सकते है। मिक्स कल्चर की कुछ फेमस डिश भी आपको जहाँ मिल जाएगी।
3.वाटर स्पोर्ट्स
वाटर स्पोर्ट्स लवर के लिए ये एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है जिसमे पैरासेलिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग और बोट की सवारी करने से लेकर स्नॉर्कलिंग, कैनोइंग और कयाकिंग तक का एक्सपीरियंस आप पॉन्डचेरी में कर सकते है।
4.अरोविल टाउन
भोर का शहर,एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय जो शांति, सद्भाव, सस्टेनेबल जीवन, और ‘दैवीय चेतना’ को समर्पित है, जहां दुनिया भर के लोग बिना किसी पंथ, रंग और राष्ट्रीयता का भेदभाव किये एक जगह इकठा होते है जो एक सार्वभौमिक और गैर-धार्मिक टाउनशिप बनाने के लिए सभी लोग मिलकर काम करते हैं। यह श्री अरबिंदो के विज़न पर आधारित है।
5.चर्च
पॉन्डचेरी को “सिटी ऑफ़ चर्च” भी कहा जाता है क्योकि पुरे शहर में जगह जगह चर्च बने हुए है। इनकी संरचना और वास्तुकला निश्चित ही एक फ्रेंच अनुभव देता है। “Basilica of the Sacred Heart of Jesus” दक्षिणमें बुलावार्ड पर स्थित है, जो वर्ष 1895 की गॉथिक वास्तुकला का एक ओरिएंटल नमूना है और ईसाई समुदाय में शादियों के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थल। क्रिसमस के समय जहाँ कि चेहेल पहल कई गुना बढ़ जाती है।
6.ओस्टरी लेक
100 साल से भी ज्यादा पुरानी मानव निर्मित यह झील पांडिचेरी शहर से लगभग 10 किमी दूर स्थित है और आईयूसीएन द्वारा एशिया के महत्वपूर्ण वेटलैंड के रूप में जानी जाती है । 390 हेक्टेयर में फैली झील विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और जीवों का स्थल है। यह गर्मियों और सर्दियों के दौरान कई अप्रवासी पक्षियों का घर है।
7.ARIKAMEDU
पॉन्डचेरी में Arikamedu के खंडहर घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन जगह है क्योकि यहाँ आपको रोमन संस्कृति की कई झलक प्राप्त होती है। इसे पहले रोमन व्यापारियों के साथ व्यापार के लिए एक प्रमुख बंदरगाह के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जिस वजह से पॉन्डचेरी को रोम के साथ संबंध बनाने वाला एकमात्र शहर माना जाता था।
8.ओल्ड लाइट हाउस
पॉन्डचेरी के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक, 1836 में बना ओल्ड लाइट हाउस अब इस्तेमाल नहीं किया जाता लेकिन अभी भी एक दिलचस्प पर्यटक आकर्षण बना हुआ है।
9.घूमने के साथ साथ शॉपिंग भी
यदि नई जगहों पर जाकर शॉपिंग करना आपको पसंद है तो पॉन्डचेरी आपके लिए सबसे सही जगह है। यहाँ से आप वेस्टर्न कल्चर के कपड़े, चमड़े के उत्पाद, और बुटीक तक का सामान खरीद सकते है।
Hidesign, चमड़े की कंपनी पांडिचेरी से ही शुरू हुई थी। इसके फ्लैगशिप स्टोर से आप रियायती दर पर चमड़े के आइटम खरीद सकते है।
श्री अरबिंदो हस्तनिर्मित कारखाने हर प्रकार की स्टेशनरी और गिफ्ट बॉक्सेस के साथ साथ विभिन्न रंगों में हस्तनिर्मित कागज भी बेचता है।
कल्कि, पॉन्डचेरी के सबसे प्रसिद्ध बुटीक में से एक ,यहाँ घर सजावट से लेकर उपहार की वस्तुएं, कपड़ों और गहने तक सब कुछ मिलता है।
ला मैसन रोज लाइफस्टाइल प्रोडकट बेचने वाला एक पुरे एम्पायर की तरह है जिसमे शाही कपड़े, होम डेकोरेशन का सामान और फूट वेयर तक सब मिला है।
लक्जरी शॉपिंग के अलावा आप यहाँ के स्ट्रीट मार्किट से बजट शॉपिंग कर सकते है।
फ्रांसीसी-इंडियन मिक्स फ़ूड ,बेहतरीन समुद्री एक्सपीरियंस, दोहरी संस्कृति के साथ ये शहर सिर्फ वेकेशन का मजा ही नहीं बल्कि इससे कई गुना ज्यादा देता है।