अक्सर ये बात कही जाती है कि नेताओं को टिकट देने से पहले एग्जाम देना चाहिए नेतागिरी का नहीं , ज्ञान की परख का। लेकिन ऐसा नहीं है कि सत्ता में बैठे सभी नेता अनपढ़ या कम पढ़े लिखे है बल्कि वर्तमान में कई मंत्री और आने वाले चुनाव के उमीदवार है जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
अरुण जेठली 
पद : फाइनेंसियल मिनिस्टर
शिक्षा : 1973 में श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स दिल्ली से बी कॉम , कॉमर्स में ऑनर्स की डिग्री। फैकल्टी ऑफ़ लॉ युनिवर्सिटी, दिल्ली से 1977 में LLB डिग्री।
राहुल गाँधी 
पद : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
शिक्षा : रोलिंग्स कॉलेज , फ्लोरिडा से 1994 में B.A. डिग्री। 1995 में कैंब्रिज ट्रिनिटी कॉलेज से M.Phil की डिग्री प्राप्त की।
नीतीश कुमार
पद : वर्तमान में बिहार के मुख्य मंत्री।
शिक्षा :बिहार कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग (अब NIT, पटना) से 1972 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।
सुषमा स्वराज
पद :विदेश मंत्री
शिक्षा :अम्बाला सनातन धर्म कॉलेज से संस्कृत और पोलिटिकल साइंस में बैचलर डिग्री। चंडीगढ़ में पंजाब युनिवेर्सिटी से लॉ की पढ़ाई।
अरविंद केजरीवाल
पद : वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री।
शिक्षा : IIT खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री , इसके अलावा सिविल सर्विस एग्जामिनेशन की भी तैयारी की।
अखिलेश यादव
पद : उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
शिक्षा : SJCE कॉलेज से सिविल एनवायरमेंट इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर डिग्री , साथ ही युनिवेर्सिटी ऑफ़ सिड्नी , ऑस्ट्रेलिया से सिविल एनवायरनमेंट में मास्टर डिग्री।
राजनाथ सिंह
पद : वर्तमान गृह मंत्री
शिक्षा : गोरखपुर युनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स की डिग्री।
पीयूष गोयल
पद : रेल मंत्री
शिक्षा : CA की आल इंडिया रैंक में सेकंड पोजीशन और मुंबई युनिवेर्सिटी में भी लॉ में सेकंड पोजीशन साथ ही येल युनिवर्सिटी , ऑक्सफ़ोर्ड युनिवर्सिटी और प्रिंसटन युनिवर्सिटी के लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लिया।
ज्योति राव सिंधिया
पद : गुना विधानसभा से एम पी
शिक्षा : हॉवर्ड युनिवर्सिटी से 1993 में इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन। 2001 में स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से MBA .
शशि थरूर
सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से हिस्ट्री में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स(ऑनर्स)से ग्रेजुएशन। टफ्ट्स युनिवेर्सिटी से लॉ एंड डिप्लोमेसी में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। इंटरनेशनल रिलेशन एंड अफेयर्स में पीएचडी।
Add Comment