दुनिया में शायद ही कुछ लोग ऐसे होंगे जो चाहते होंगे की वो आकर्षण का केंद्र ना बनें, कोई उन्हें देखे ना या कोई उनकी तारीफ ना करे | आज के समय में हर कोई चाहता है की वो अच्छा और आकर्षित दिखे फिर चाहे वो पुरुष हो या महिला, दुनिया में हर कोई चाहता है कि वो खूबसूरत दिखे, लेकिन हम आपको बतादें की खूबसूरती रंग के ऊपर निर्भर नहीं करती | अगर आप गोरे हो तो आप खूबसूरत हो या अगर कोई काला है तो वह बदसूरत है, जी नहीं अगर काला रंग बदसूरत होता तो शायद प्रकृति यह रंग कभी नहीं बनाती और शायद फिर काला ‘रंग’ कभी भी नहीं कहलाता | हर एक रंग खूबसूरत होता है बस आपको उसे निखारने और उसका ध्यान रखने की आवश्यकता है | आज हम आपको बतायेंगे की आप कैसे महिलाओं को आकर्षित कर सकते हैं, बस आपको अपने शरीर के इन खास अंगो का ध्यान रखना होगा |
एब्स
आज के समय में शरीर फिट होने से ज्यादा मस्कुलर शरीर होने को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, अगर आप मस्कुलर शरीर चाहते हैं तो बनाइए लेकिन उसे फिट भी रखिये, यह काम आप योग और कसरत से कर सकते हैं | आज के समय में युवा अपने शरीर को आकर्षित बनाने की जल्दबाज़ी में ड्रग्स, पाउडर या टेबलेट वगैरा लेते हैं, यह चीजें शरीर को अन्दर से खोखला कर देती हैं जिससे उनकी जान पर भी बन आती है | पश्चिमी इलिनोइस विश्वविद्यालय के किये गए शोध के हिसाब से महिलाएं पुरुषों के 'एब्स' से ज्यादा आकर्षित होती हैं, अगर किसी पुरुष ने कपड़े न पहने हों और उसके आकर्षित एब्स हो तो महिलाएँ मन ही मन में उन 'एब्स' को छूने के लिए मचल जाती हैं |
फोरआर्म्स और बाइसेप्स
पुरुषों के हाथों का आकार उनकी शक्सियत को दर्शाता है, की वह असल ज़िन्दगी में कितने प्रभावशाली और मनोबल शक्ति के मालिक हैं | मजबूत हाथ वाले पुरुषों के साथ महिलओं को सुरक्षित होने का एहसास भी होता है, यह पुरुषों की मर्दानगी को भी दर्शाता है | आपने हाथो को मजबूत बनाएं, यह न सिर्फ महिलाओं को आकर्षक लगेगा बल्कि आपको खुद को एक अच्छे और स्वस्थ काया का अनुभव भी होगा |
पीठ और कमर
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओ के अनुसार उनके किये गए अध्ययन से पता चला है की महिलाओं को 70 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावशाली और आकर्षित पुरुषों की पीठ करती है | एक विशाल V आकार की पीठ ऊँचे कद पर बेहद प्रभावशाली लगती है, जो महत्त्वपूर्ण रूप से एक आकर्षण का केंद्र है |
जॉ लाइन (जबड़ा)
पुरुषों के चेहरे में सबसे ज्यादा आकर्षित उनकी जॉ लाइन (जबड़े का आकर) होती है, जो महिलाओं की नज़रों में उन्हें दूसरों से अधिक खूबसूरत बनाती है | ज़्यादातर महिलायें पुरुषों के इस हिस्से को महत्व देती हैं, उनके मुताबिक उनके 'ड्रीम बॉय' की सूचि में यह बात ज्यादा महत्व रखती है |
चेहरा
व्यक्तित्व और सामाजिक मनोविज्ञान के शोधकर्ताओं के अनुसार, व्यक्ति के चेहरे पर इंसान की सबसे पहले नज़र पड़ती है, जो पूर्ण रूप से उसका व्यक्तित्व दर्शाती है | किसी भी पुरुष का चेहरा महिलाओं के लिए पहली प्राथमिकता होती है, जो उनके अन्दर एक आकर्षण का भाव उत्पन्न करती है |
सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े ऐसे ही रोचक तथ्यों और अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें -buzzhawker.com
Add Comment