दुनिया में इंसानी क्रूरता की खबरे आये दिन आती है। कभी इंसान इस क्रूरता का शिकार बनता है तो कभी कभी जानवर भी इस क्रूरता का शिकार होते है। इडोनेशिया में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब बदले की भावना में गुस्साई भीड़ में करीब 300 मगरमच्छो को मार डाला।
संरक्षण अधिकारियो और पुलिस ने बताया एक व्यक्ति जब अपने पशुओ के चारे के लिए घांस ढूंढ़ने गया था तो इस दौरान शख्स मगरमच्छ के बाड़े में गिर गया जिसके बाद मगरमच्छ ने मृतक सुगिटो का एक पैर काट लिया और एक मगरमच्छ के पिछले हिस्से से टकराकर उसकी मौत हो गई।
शख्स के अंतिम संस्कार के बाद पापुआ प्रांत , यहाँ ये घटना घटी वहाँ के लोगो ने 300 मगरमच्छो को मार डाला। घटना शनिवार की है अधिकारियो ने ये भी बताया की स्थानीय लोग आवासीय इलाके के पास फार्म की मौजूदगी से गुस्साए थे। सुगिटो के रिश्तेदार और स्थानीय लोग पुलिस थाने भी इसकी शिकायत करने पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय संरक्षण एजेंसी के प्रमुख बसर मनुलांग ने कहा कि , ‘उन्हें बताया गया है कि फार्म मुआवजा देने को तैयार है.’
लेकिन मुआवजे से अंसतुष्ट भीड़ अपने साथ चाकू , छुरा और खुरपा लेकर फार्म पहुंच गए और चार इंच लंबे बच्चों से लेकर दो मीटर तक के 292 मगरमच्छों को मार डाला। पुलिस और अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने मगरमच्छो पर हमला कर दिया और हम बेकाबू भीड़ को रोक पाने में असमर्थ थे। अधिकारियों ने कहा है कि वे इसकी जांच कराएंगे एवं घटना में शामिल लोगो पर आपराधिक आरोप भी तय किए जा सकते हैं।
आपको बता दे कि इंडोनेशिया द्वीपसमूह में मगरमच्छों की कई प्रजातियों पाई जाती है और मगरमच्छों को संरक्षित जीव माना जाता है.
Add Comment