मार्वल्स कॉमिक्स बुक राइटर और ब्लैक पेंथर से लेकर स्पाइडर मैन तक कई बेहतरीन कैरक्टर बनाने वाले लीजेंडरी स्टेन ली की 12 नवंबर को 95 साल की उम्र में मृत्यु हो गई, सिनेमा में उनका योगदान अतुलनीय था। उन्होंने मार्वल्स के कई फेमस करैक्टर को जन्म दिया।

इसके आलावा स्टेन ली मार्वल्स की ज्यादातर सुपर हीरो फिल्मों में कुछ सेकण्ड के रोल करने के लिए भी प्रसिद्ध है।
स्पाइडर मैन- स्टेन ली के सबसे फेमस करैक्टर में से एक। स्पाइडर-मैन को टोबी मारगुइर , एंड्रयू गारफील्ड, और, टॉम हॉलैंड ने अलग अलग फिल्मो में स्क्रीन पर प्ले किया है।
ब्लैक पैंथर- कैप्टेन अमेरिका, सिविल वॉर, ब्लैक पेंथर, और एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर में चाडविक बोसमैन ने ब्लैक पैंथर का करैक्टर प्ले किया है।

थॉर- क्रिस हैम्सवर्थ ने , द एवेंजर्स, थोर: द डार्क वर्ल्ड, एवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्टरॉन, डॉक्टर स्ट्रेंज, थोर: रग्नारोक, और एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में थॉर का करैक्टर प्ले किया है।

आयरन मैन- स्पाइडर मैंन के बाद दूसरा सबसे आइकोनिक करैक्टर आयरन मैन है जिसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने , आयरन मैन ,आयरन मैन 2, द एवेंजर्स, आयरन मैन 3, एवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन, कैप्टेन अमेरिका:सिविल वॉर, स्पाइडर-मैन: होमकमिंग, और एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में प्ले किया है।

ब्लैक विडो-द एवेन्जर्स में स्कारलेट जोहानसन द्वारा प्ले किया गया ये फीमेल करैक्टर बाद में , कैप्टेन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, एवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्टरॉन , कैप्टेन अमेरिका: सिविल वॉर, और एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर में भी स्कार्लेट द्वारा ही प्ले किया गया। जल्द ही वो मुख्य लीड फीमेल सुपर हीरो के तौर पर अपनी फिल्म में नजर आने वाली है।

डॉक्टर स्ट्रेंज- बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने ,डॉक्टर स्ट्रेंज , थोर: रग्ग्नोक, और एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में ये करैक्टर प्ले किया था जिसे मार्वल्स का सबसे ताकतवर सुपर हीरो माना जाता है।

हल्क- हल्क का रोल एरिक बाना, एडवर्ड नॉर्टन और मार्क रफेलो ने स्क्रीन पर प्ले किया है, जो वर्तमान में भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में ब्रूस बैनर हल्क का रोल प्ले कर रहे है।

अंट मैन- पॉल रूड ने ये करैक्टर , आंट मैन, कैप्टेन अमेरिका: सिविल वॉर, और आंट-मैन एंड वास्प में प्ले किया है।

स्कार्लेट विच-एलिजाबेथ ओल्सन ने अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्टरॉन, कैप्टेन अमेरिका: सिविल वॉर , और एवेंजर्स: इन्फिनिटी वार में ये करैक्टर प्ले किया है।

फैंटास्टिक फोर- फैंटास्टिक फोर की कई फीचर फिल्म बन चुकी है। 2005 और 2015 में यह सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बनी।

डेयर डेविल- बेन एफ़लेक ने 2003 में डेयरडेविल फिल्म बनाई और इस करैक्टर को चार्ली कॉक्स ने प्ले किया जिसे 2015 में नेटफ्लिक्स सीरीज के साथ रिलीज़ किया गया।

कैप्टेन मार्वल्स- कैप्टेन मार्वल्स की अपकमिंग फिल्म में ब्री लार्सन ये करैक्टर प्ले कर रही है।

निक फ्यूरी – शमूएल एल जैक्सन द्वारा आयरन मैन, आयरन मैन 2, कैप्टेन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर, द एवेंजर्स, कैप्टेन अमेरिका: द विंटर सोल्जर , एवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्टरॉन , और आने वाली कैप्टेन मार्वल और स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम में प्ले किया जाएगा।

हॉकआये – जेरेमी रेनर ने एवेंजर्स , एवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्टरॉन , और कैप्टेन अमेरिका: सिविल वॉर में ये करैक्टर प्ले किया है।


Related