हमारे देश में क्रिकेट और ग्लैमर का बहुत पुराना रिश्ता है। क्रिकेटर्स का जीवन खेल, रोमांच, और लोकप्रियता से भरा रहता है। भारतीय क्रिकेटर्स अपने खेल के प्रदर्शन से तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं साथ ही मैदान के बाहर भी अपने खूबसूरत अंदाज़ से लोगों का दिल चुरा लेते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी जिन्होंने पहले तो अपनी खूबसूरती से हमारे चहेते स्टार्स का दिल चुराया और फिर बन बैठीं उनकी जीवन संगिनी। जी हाँ आज हम बात करेंगे उन खूबसूरत महिलाओं की जिनकी खूबसूरती की गूगली में फंसे हमारे चहेते क्रिकेटर्स।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी मानो शादी नहीं भारतीयों के लिए जैसे कोई त्यौहार था। यह दोनों हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी की खबर काफी दिन तक मीडिया में चलती रही। इन दोनों की लव स्टोरी ‘हेड एंड शोल्डर’ के कमर्शियल ऐड की शूटिंग के दौरान शुरू हुई और फिर परवान चढ़ने लगी। इन दोनों ने 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 11 दिसम्बर 2017 को शादी कर ली। वैसे तो विराट कोहली का नाम काफी लडकियों के साथ जोड़ा गया लेकिन कहते हैं न की ‘जोड़ियां आसमान में बनायीं जाती हैं’, तो आखिरकार इनका दिल खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा पर आ गया और दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली।
एम.एस धोनी और साक्षी धोनी
एम.एस धोनी और साक्षी धोनी की शादी को 7 साल हो चुकें है। इन दोनों की 2 साल की बेटी भी है और आज भी साक्षी की खूबसूरती के सामने बॉलीवुड कि कई अभिनेत्रियाँ फेल हैं। इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। यह दोनों एक होटल में पहली बार मिले थे जहाँ साक्षी जॉब कर रही थी और धोनी अपनी टीम के साथ वहाँ रुके हुए थे और वहीं से इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई।
रोहित शर्मा और रितिका सज्देह
रोहित और रितिका की शादी को 2 साल हो चुके हैं। आपको बात दें शादी से पहले रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मेनेजर थीं। स्पोर्ट्स इवेंट्स से जुड़े सिलसिले में रितिका की मुलाकात अक्सर रोहित से हुआ करती थी। पहले दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई। ग्लैमर वर्ल्ड से न होते हुए भी रितिका की खूबसूरती के किस्से अकसर आपको पढ़ने के लिए मिलते ही होंगे और मिलें भी क्यों न वह हैं भी इतनी खूबसूरत।
युवराज सिंह और हेज़ल कीच
युवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी 30 नवम्बर 2016 को हुई थी। हेज़ल कीच का जन्म इंग्लैण्ड में हुआ था। इनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू हुई, फिर इन्होने भारतीय सिनेमा में भी अभिनय किया। युवराज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की उन्होंने हेज़ल को पहली नज़र में पसंद कर लिया था लेकिन हेज़ल ने उन्हें सालों टहलाया। 2-3 साल बीतने के बाद हेज़ल को भी युवराज से प्यार हुआ और फिर इनकी शादी हो गयी।
हरभजन सिंह और गीता बसरा
हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था की जब वह एक क्रिकेट सीरीज़ के दौरान लन्दन गए हुए थे तब हरभजन ने वहां गीता बसरा को देखा और देखते ही फ़िदा हो गये। गीता, लन्दन में किसी फिल्म कि शूटिंग कर रहीं थी, हरभजन ने अपने दोस्तों की मदद से गीता का मोबाइल नंबर लिया और उनसे मेसेज पर बात करना शुरू किया। पहले तो बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री हरभजन के साथ रिश्ता बनाना नहीं चाहती थी लेकिन फिर धीरे-धीरे दोनों करीब आये और आखिरकार शादी हो गई।
सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी
सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी, दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानते थे और दोनों ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे। मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में प्रियंका और सुरेश के पिता एक साथ काम करते थे। इन दोनों का परिवार शुरुआती समय में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के क्वार्टर में रहता था और इस वजह से दोनों परिवारों में खासा सम्बन्ध थे। अलग होने के कई साल बाद यह दोनों अचानक एअरपोर्ट पर मिले जहाँ से रैना आईपीएल मैच के लिए बेंगलुरु जा रहे थे और वहीं प्रियंका नीदरलैंड में एम्स्टर्डम बैंक में अपनी जॉब के लिए रवाना हो रहीं थी। उसके बाद फिर यह दोनों करीब आए और एक दूसरे को दिल दे बैठे। इन दोनों के परिवार ने भी इनकी बचपन की दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने में देर नहीं की।
रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम
रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम की शादी मार्च 2016 में हुई थी। रॉबिन उथप्पा भारतीय क्रिकेट टीम में धुरंधर बल्लेबाज़ हैं, वहीँ उनकी पत्नि शीतल गौतम एक स्टार टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं। शादी से पहले यह दोनों 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल ही शीतल ने ‘जूनियर उथप्पा’ को जन्म दिया। यह दोनों भी एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत नज़र आते हैं।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लिकल दोनों ही अपने फिटनेस की ट्रेनिंग एक साथ एक कोच से लेते थे। दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने खिलाड़ी ‘विकेटकीपर बैट्समैन’ हैं, वहीं उनकी पत्नि दीपिका पल्लिकल एक मशहूर स्क्वाश प्लेयर हैं। पहले तो दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में तबदील होती चली गई।
ज़हीर खान और सागरिका घाटगे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मशहूर खिलाड़ी ज़हीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे बेहद खूबसूरत हैं। बॉलीवुड की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से मशहूर हुई इस अभिनेत्री ने अपने अभिनय और खूबसूरती का जादू हर तरफ फैलाया। वैसे तो ज़हीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के फ़ास्ट बॉलर रह चुकें हैं और इन्होंने क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ीयों के विकेट भी झटके लेकिन इस खूबसूरत अभिनेत्री ने ज़हीर को ही क्लीन बोल्ड कर दिया। ज़हीर खान और सागारिका घाटगे की शादी पिछले साल 27 नवम्बर 2017 को हुई। इन दोनों की जोड़ी वाकई बेहद खूबसूरत है।
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर
मयंती लैंगर एक स्पोर्ट्स एंकर हैं, आपने कई बार टीवी पर मयंती को खिलाड़ीयों का इंटरव्यू लेते देखा होगा। मयंती आईपीएल के समय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी का कई बार इंटरव्यू ले चुकीं थी। स्टुअर्ट बिन्नी कब इंटरव्यू देते-देते अपना दिल दे बैठे, उन्हें खुद को भी पता नहीं चला। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर सितम्बर 2012 को यह दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
सेलेब्रिटीज़ से जुड़े ऐसे ही तथ्यों और उपडेट्स के लिए फॉलो करें – buzzhawker.com
Add Comment