वैसे तो सलमान खान के कई हीरोइन के साथ उनके लव अफेयर्स रहे है , दुर्भाग्यवश कि ये रिश्ते शादी के पड़ाव तक कभी नहीं पहुंचे। इसलिए आज भी वे इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में से एक हैं लेकिन सलमान का पहला प्यार स्कूल टाइम का है ,जब सलमान का एक लड़की पर दिल आ गया था। लेकिन वो लड़की भी सलमान को अपना भाई ही मानती थी।
टॉयलेट ढूंढ़ते समय पड़ी लड़की पर नजर
सलमान का उस लड़की से मिलने का किश्सा भी रोचक है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार , सलमान ने एक बार बहुत जलजीरा पी लिया था। जिसके बाद वो टॉयलेट की तलाश में थे, तभी उन्हें एक लड़की मिली थी।
दरअसल सलमान खान जब ग्वालियर में पढ़ते थे, तब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ देहरादून जाने का प्लान बनाया। देहरादून में सबने कुछ ग्लास जलजीरा पी लिया,और सलमान ने थोड़ा जरुरत से ज्यादा जलजीरा पी लिया जिसके बाद उन्हें टॉयलेट जाना पड़ा। सलमान जब वॉशरुम ढूंढ ही रहे थे तभी बाहर उन्हें लोकल की एक लड़की दिखाई दी, जिसे देखते ही सलमान का उस पर दिल आ गया।
सलमान ग्वालियर तो वापस लौट आए, लेकिन उस लड़की को अपने दिमाग से निकाल नहीं पा। फिर दोनों एक-दूसरे को चिट्ठियां लिखा करते थे।
दोनों की बातचीत करीब एक साल तक चली, लेकिन लड़की ने सलमान खान को अपने भाई का पद दे दिया और जब सलमान को ये बात पता चला कि वो लड़की उन्हें भाई मानती है तो सलमान ने उनसे बात करना छोड़ दिया।
Add Comment