195 देशो की सूची में भारत दुनिया की छटी सबसे बड़ी इकॉनमी है और 7% की इकनोमिक ग्रोथ के साथ बढ़ रही है लेकिन हर स्थिति में देश के सामने एक प्रमुख समस्या हमेशा बनी रहती है। महंगाई ?
महंगाई की वजह से सरकारों को अक्सर विरोध झेलना पड़ता है। चाहे खाने पीने के सामान के दाम बड़े या पेट्रोल के ! लेकिन एक खास बात ये है कि पर्चेसिंग(खरीद) पावर के मामले में हम चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है जो कि किसी देश में मिलने वाले सामान की एवरेज कॉस्ट से आंकी जाती है।
मोदी सरकार भी पेट्रोल के बढ़ते दामो की वजह से लगातार विरोध झेल रही है और इन बढ़ते दामों को उन देशो में मिलने वालो पेट्रोल के दामों से आँका जा रहा है जहा पेट्रोल के दाम भारत के मुकाबले काफी कम है।
लेकिन आँख खोलने वाली सच्चाई यह है कि पेट्रोल के दाम सिर्फ भारत में ही ज्यादा नहीं है बल्कि कई ऐसे देश है जहाँ पेट्रोल के दाम भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा है और कुछ देशो में तो दुगने है।
ये कोई ऐसे देश नहीं है जो कम संसाधनों से जूझ रहे है या दुनिया के नक़्शे में कही दूर है बल्कि ऐसे देश है जो इकनोमिक ग्रोथ में भारत से आगे , बराबर या काफी पीछे है और कुछ तो पडोसी और कई मित्र देश भी है।
ये आर्टिकल लिखे जाने तक इंडिया में पेट्रोल का प्राइज 80.73 पैसे है जो पड़ोसी देश चीन से भी कम है (दोनों देश जनसंख्या और पेट्रोल खपत के मामले में एक पायदान आगे पीछे है) . वही पेट्रोल की खपत के मामले में हम ,दुनिया में चौथे नंबर पर है।
देश | पेट्रोल प्राइस / लीटर |
चीन | 80.90 |
मोरक्को | 81.19 |
कनाडा | 81.68 |
सेनेगल | 83.84 |
मेडागास्कर | 84.00 |
बहमास | 85.73 |
क्यूबा | 86.15 |
जमैका | 86.86 |
बुल्गारिया | 87.26 |
चिली | 88.63 |
जापान | 89.31 |
टर्की | 91.95 |
पोलैंड | 94.36 |
ज़िम्बाब्वे | 94.57 |
यमन | 95.01 |
रोमानिया | 98.47 |
हंगरी | 99.27 |
साउथ कोरिया | 100.56 |
जॉर्डन | 100.68 |
चेक गणराज्य | 100.75 |
सर्बिआ | 101.57 |
ऑस्ट्रिया | 101.59 |
मॉरिशस | 102.85 |
सायप्रस | 103.76 |
स्पेन | 106.16 |
स्लोवाकिया | 109.77 |
उरुग्वे | 110.06 |
न्यू ज़ीलैण्ड | 110.90 |
स्विट्ज़रलैंड | 110.98 |
सिंगापुर | 111.62 |
आयरलैंड | 114.58 |
जर्मनी | 115.46 |
यू के | 116.34 |
बेल्जियम | 118.83 |
फिनलैंड | 124.44 |
फ्रांस | 125.25 |
स्वीडन | 126.47 |
पुर्तगाल | 126.53 |
इजराइल | 127.43 |
इटली | 128.77 |
ग्रीस | 130.70 |
मोनाको | 131.74 |
डेनमार्क | 131.99 |
नीदरलॅंड्स | 133.50 |
नॉर्वे | 139.85 |
हॉन्गकॉन्ग | 144.23 |
आइसलैंड | 144.52 |
Add Comment