हमारे देश भारत की जनसंख्या 125 करोड़ है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे देश के कुछ ज़िम्मेदार लोगों के कांधों पर है। आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पुलिस में हमारे देश के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को सम्मान के तौर पर सरकारी नौकरी दी गई है। आज हम बात कर रहे हैं उन खिलाड़ियों की, जिन्होंने पहले अपने सपने पूरे कर अपने खेल से विश्व भर में नाम कमाया, फिर देश सेवा की भावना से मिली फौज में सरकारी नौकरी।
एम.एस धोनी
एम.एस धोनी क्रिकेट जगत के वो सितारें हैं, जिन्होंने अपनी काबिलीयत का कई बार लोहा मनवाया है। धोनी की बचपन से ही ख्वाहिश थी की वह एक दिन आर्मी ऑफिसर बनें। इनकी यह ख्वाहिश तब पूरी हुई जब 2005 में तब पूरी हुई जब भारतीय सेना ने उन्हे ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ के पद पर नियुक्त किया। धोनी जब क्रिकेट के मैदान के बहार होते हैं तब वह अपना ज़्यादातर समय भारतीय सेना के जवानों के बीच में ही बिताते हैं।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले ‘लिटिल मास्टर’ यानी ‘सचिन तेंदुलकर’ को शायद ही ऐसा कोई होगा जो नहीं पहचानता हो। क्रिकेट जगत में सचिन का नाम सबसे ऊपर है। अपने खेल के लिए दुनिया में ख्याति प्राप्त करने वाले सचिन को 2010 में इंडियन एयरफोर्स ने ‘ग्रुप कैप्टेन’ बनाते हुए सम्मानित किया था।
कपिल देव
कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के पहले ऐसे कप्तान थे जिन्होंने भारत को पहली बार 1983 में ‘वर्ल्ड कप’ जिताया था। कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम के कमाल के आल राउंडर खिलाड़ी थे। बेहतरीन प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट को दिए अभूतपूर्व योगदान के लिए कपिल देव को 2008 में भारतीय सेना बल ने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ के उपाधि से सम्मानित किया था।
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट जगत के जाने माने खिलाड़ी हैं, उनकी ऑफ स्पिन बोलिंग शैली ने ना सिर्फ बहुत सारे विकेट झटके बल्कि विपक्ष टीम के धुरंधर से धुरंधर खिलाड़ियों के छक्के भी छुड़ा दिए। 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरभजन सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन को देख पंजाब सरकार ने उन्हें पंजाब पुलिस में ‘डी.एस.पी’ के पद से सम्मानित किया। इसी के साथ उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से पाँच लाख का इनाम और पंजाब में रहवास के लिए जमीन भी दी गई थी।
जोगिंदर शर्मा
जिसने भी भारत बनाम पाकिस्तान का 2006 वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखा होगा वह कभी जोगिंदर शर्मा को नहीं भूल सकता है। जोगिंदर ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए भारत को 5 रन से फाइनल मैच जिताया था। इनका इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर ज्यादा लम्बा नहीं रहा। फिलहाल जोगिंदर हरियाणा पुलिस में ‘डी.एस.पी’ के पद पर कार्यरत हैं।
मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह भारत के मशहूर एथलीटस में से एक रह चुके हैं। इन्होने तेज दौड़ प्रतियोगिता (एथलेटिक्स) में भारत को कई बार सम्मान दिलाया है। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार इन्हें ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित कर चुकी है। 1958 के एशियाई गेम्स मे बेहतरीन प्रदर्शन और गोल्ड मैडल विजेता होने पर भारतीय सेना ने मिल्खा सिंह को सिपाही से ‘जूनियर कमीशंड ऑफिसर’ के पद पर पदोन्नत किया।
मैरी कॉम
मैरी कॉम एक भारतीय महिला बॉक्सर खिलाड़ी हैं और मणिपुर की रहवासी हैं। बॉक्सिंग के क्षेत्र मे अपने अभूतपूर्व योगदान और देश का नाम रोशन करने के लिए भारत सरकार ने इन्हे पद्मभूषण, पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड, राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। मणिपुर सरकार ने मैरी कॉम को मणिपुर पुलिस में सन् 2010 में उपाधीक्षक पुलिस (डी.एस.पी.) के पद से सम्मानित किया।
अभिनव बिंद्रा
28 सितम्बर 1982 को देहरादून मे जन्मे अभिनव बिंद्रा ने अपनी बेहतरीन और अचूक निशानेबाज़ी के दम पर कई बार भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। इन्होने ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ और ‘वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप’ में कई बार स्वर्ण पदक जीता है। अभिनव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2008 का बीजिंग ओलंपिक्स है जिसमे ये ’10 मीटर एयर राइफल शूटिंग’ में गोल्ड मैडल विजेता (प्रथम स्थान) रहे थे। भारत सरकार के द्वारा अभिनव को अर्जुन अवार्ड, राजीव खेल रत्न, पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। अभिनव बिंद्रा को भारतीय सेना ने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ के पद पर नियुक्त किया है।
विजय कुमार
विजय कुमार भारत के एक बेहद प्रतिभावान स्पोर्ट शूटर हैं। इन्होने भारत के लिए 2012 के ‘समर ओलिंपिक खेल’ में सिल्वर मैडल जीता था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बरसार गाँव के रहने वाले विजय, भारतीय सेना में ‘सूबेदार मेजर’ के पद पर रह चुके हैं। भारतीय सेना में अपने काम को करते हुए, विजय ने राइफल शूटिंग की भी ट्रेनिंग प्राप्त की थी।
राज्यवर्धन सिंह राठौर
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारत के लिए सन 2004 में एथेंस ओलिंपिक खेलों में रजत पदक जीता था। इन्होने कामनवेल्थ खेलों और एशियाई खेलों के साथ साथ कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कई बार भारत देश का नाम रोशन किया है। 2013 में आर्मी से सेवा निवृत्त होने के पूर्व ये ‘द ग्रेनेडियर्स’ रेजिमेंट में ऑफिसर के पद पर थे। राज्यवर्धन फिलहाल भारत के खेल मंत्री हैं।
Add Comment